देहरादून: सीएम ने कहा- चारधाम यात्रा के दौरान नहीं की जाएगी ज्यादा रोक-टोक
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सीएम ने बयान जारी कर कहा है कि कुंभ मेले में कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में हाइकोर्ट और केंद्र की गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। मगर इनके बीच श्रद्धालुओं में किसी तरह का भय का वातावरण नहीं बनने दिया जाएगा। इसके साथ ही चारधाम यात्रा …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सीएम ने बयान जारी कर कहा है कि कुंभ मेले में कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में हाइकोर्ट और केंद्र की गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। मगर इनके बीच श्रद्धालुओं में किसी तरह का भय का वातावरण नहीं बनने दिया जाएगा। इसके साथ ही चारधाम यात्रा में भी ज्यादा रोक-टोक नहीं होगी। लेकिन जिन शहरों और राज्यों में कोरोना का संक्रमण ज्यादा है, उन्हें चिह्नित कर व्यवस्था बनाई जाएगी।
सीएम ने पत्रकारों से वर्चुअल तरीके से बात कर कहा कि चारधाम यात्रा (दस मई से शुरू होने जा रही है। इसे देखते हुए विकास कार्यों की गति को धीमा नहीं पड़ने दिया जाएगा। बताया कि 10 मई को श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, 14 मई को गंगोत्री और यमनोत्री, 17 मई को केदारनाथ और 18 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निर्धारित हुई है।
