हल्द्वानी: आसाराम बापू के निर्माणाधीन आश्रम को लेकर ग्रामीणों में रोष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमतृ विचार। शहर से छह किमी दूर मौजूद गोरापड़ाव क्षेत्र के हरिपुर शिवदत्त गांव में बन रहे आसाराम बापू के निर्माणाधीन आश्रम को लेकर लोग मुखर हो गए हैं। लोगों में आश्रम को लेकर खासा गुस्सा है उनका कहना है कि किसी भी सूरत में वे यह आश्रम नहीं बनने देंगे। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन …

हल्द्वानी, अमतृ विचार। शहर से छह किमी दूर मौजूद गोरापड़ाव क्षेत्र के हरिपुर शिवदत्त गांव में बन रहे आसाराम बापू के निर्माणाधीन आश्रम को लेकर लोग मुखर हो गए हैं। लोगों में आश्रम को लेकर खासा गुस्सा है उनका कहना है कि किसी भी सूरत में वे यह आश्रम नहीं बनने देंगे। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन आश्रम के बाहर खडे़ होकर जमकर नारेबाजी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आसाराम बापू का एक भक्त उनके आश्रम का निर्माण करावा रहा है जो कि तकरीबन एक बीघा में फैला है।इस बात की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी उन्होंने मोर्चा खोल दिया और काफी देर तक नारेबाजी की, मौजूद लोगों का कहना है कि आसाराम जैसे बाबा जो अपने गलत कुकर्मों के चलते हवालात में बंद है उस जैसे बाबा का आश्रम गांव में खुलने से अशांति और एक भय का माहौल रहेगा। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि आगामी चार अप्रैल तक प्रशासन इस आश्रम के कार्य पर रोक नहीं लगाता तो इसके खिलाफ वे लामबंद होकर बड़ा आंदोलन छेड़ देंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

संबंधित समाचार