रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप में युवक ने की आत्महत्या
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैम्प में एक युवक संदिग्ध पस्थितियों में पंखे के कुंडे में लटका मिला। जिससे वहां हड़कंप मच गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गये। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की मौत से परिवार में कोहराम …
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैम्प में एक युवक संदिग्ध पस्थितियों में पंखे के कुंडे में लटका मिला। जिससे वहां हड़कंप मच गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गये। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैम्प के शिमला बहादुर निवासी 32 वर्षीय विशू राय गुरूवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रात को करीब साढ़े नौ बजे परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा विशु पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। जिसे देख परिजनों के होश उड़े गये। उसको नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया।
जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पंचनामे की कार्यवाही कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी निरीक्षक विनोद फर्त्याल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही का जाएगी।
