मुरादाबाद: तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र मे दो ट्रकों की भिड़ंत में दो की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बालू से भरा ट्रक पंक्चर होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। पीछे से आ रहा तेज रफ्तार दूसरा ट्रक उसमें घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे से आ रहे ट्रक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र मे दो ट्रकों की भिड़ंत में दो की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बालू से भरा ट्रक पंक्चर होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। पीछे से आ रहा तेज रफ्तार दूसरा ट्रक उसमें घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे से आ रहे ट्रक के परखच्चे उड़ गए और केबिन में आग लग गई। आग लगने से ट्रक सवार घायल हेल्पर की जलकर मौत हो गई।

जोरदार धमाके के बीच ग्रामीण पहुंचे तो हादसा देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से आग काबू में पाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। वहीं हादसे में घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए।

हादसा शुक्रवार की देर रात मूंढापांडे थाना क्षेत्र में करनपुर-काशीपुर मार्ग पर बूजपुर गांव के पास हुआ। बताते हैं कि देर रात बालू से भरा एक दस टायरा ट्रक बूजपुर की ओर जा रहा था। गांव से पहले ही ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। जिस पर हेल्पर कुंदरकी कस्बा निवासी मुनीर(22वर्ष) जेक लगाकर टायर बदलने लगा। टायर बदलते वक्त वह ट्रक के नीचे चला गया। बताते हैं कि इस बीच बालू से भरा एक दूसरा ट्रक पीछे से तेज रफ्तार से आया। सड़क संकरी होने के कारण चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह आगे खड़े ट्रक से टकरा गया। जोरदार टक्कर होने से पीछे से आ रहे ट्रक के परखच्चे उड़ गए और केबिन में आग गई। इधर आगे खड़ा ट्रक भी पेड़ से टकरा गया।

हादसे में टायर बदल रहा मुनीर ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। इधर दूसरे ट्रक के केबिन में आग लगने के कारण घायल हेल्पर भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्छिया निवासी सलमान अंदर ही फंस गया। हादसे में जलकर उसकी भी मौत हो गई। इधर जोरदार आवाज सुनकर तमाम ग्रामीण देर रात ही मौके पर आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो करनपुर चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पर केबिन से लपटें उठने के कारण सभी के पैर ठिठक गए। इसके बाद सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजकर परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए।

जाम खुलवाने के लिए जूझते रहे पुलिस कर्मी
मुरादाबाद। हादसे के बाद करनपुर-काशीपुर मार्ग पर जाम लग गया। बाइक निकालना तक दुश्वार हो गया। दिन निकलने के साथ ही मार्ग पर जैसे आवागमन बढ़ा तो जाम लगना शुरू हो गया। पहले तो पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बालू से भरे ट्रक धक्का देकर हटवाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में क्रेन की मद्द से दोनों ट्रकों को साइड से करवाकर पुलिस ने जाम खुलवाया।

 

संबंधित समाचार