बाजपुर: बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने की छापेमारी
अमृत विचार, बाजपुर। बिजली चोरी रोकने के लिए विजिलेंस व ऊर्जा निगम के कर्मचारियों-अधिकारियों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला अनेक घरों व संस्थानों में छापामारी की। इस दौरान एक आवास पर चोरी से बिजली का उपयोग होते पाया गया, इस पर भवन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में स्थापित विद्युत वितरण खंड बाजपुर में तैनात अवर अभियंता …
अमृत विचार, बाजपुर। बिजली चोरी रोकने के लिए विजिलेंस व ऊर्जा निगम के कर्मचारियों-अधिकारियों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला अनेक घरों व संस्थानों में छापामारी की। इस दौरान एक आवास पर चोरी से बिजली का उपयोग होते पाया गया, इस पर भवन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में स्थापित विद्युत वितरण खंड बाजपुर में तैनात अवर अभियंता योगेश कुमार की तरफ से कोतवाली में तहरीर देकर कहा गया है कि एसडीओ फरमान हैदर जैदी की अगुवाई में ऊर्जा निगम व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया जिसमें एक के बाद एक कई दर्जन आवासों व संस्थानों पर पहुंचकर संयोजनों को चेक किया गया।
इस दौरान ग्राम बहादुरगंज में निशान सिंह पुत्र सोहन सिंह के आवास पर चोरी से बिजली का उपयोग होते पाया गया जिसके चलते मौके से 11.50 मीटर विद्युत केबिल कब्जे में लेते हुए संयोजन विच्छेद किया गया। साथ ही भवन स्वामी के खिलाफ कोतवाली बाजपुर में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में एसडीओ फरमान हैदर जैदी, अवर अभियंता योगेश कुमार, सहायक अभियंता सतर्कता राकेश कुमार सिंह, लाइनमेन कुलदीप सिंह, बलजीत, मीटर रीडर सुनील चौहान आदि शामिल थे।
