हल्द्वानी: कल से काठगोदाम से नई दिल्ली के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन काठगोदाम से नई दिल्ली के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन कल से संचालित होगी। शुरूआत में यह ट्रेन एक माह के लिए चलाई जाएगी। यदि ट्रेन में सवारियां मिलती हैं तो इस ट्रेन का संचालन बढ़ाया जा सकता है। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक करीब एक साल बाद संपर्क क्रांति …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन काठगोदाम से नई दिल्ली के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन कल से संचालित होगी। शुरूआत में यह ट्रेन एक माह के लिए चलाई जाएगी। यदि ट्रेन में सवारियां मिलती हैं तो इस ट्रेन का संचालन बढ़ाया जा सकता है।
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक करीब एक साल बाद संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस को पूजा स्पेशल ट्रेन बनाकर 30 मार्च को चलाया जाएगा। यह ट्रेन काठगोदाम रेलवे स्टेशन से सुबह 9:05 से रवाना होकर हल्द्वानी में 9:22 लाल कुआं में 9 बज कर 59 मिनट रुद्रपुर में 10:20 बिलासपुर में 10:39 रामपुर 11:15 तथा मुरादाबाद में 12:25 से अमरोहा 12:54 पर पहुंचेगी जिसके बाद यह ट्रेन गाजियाबाद में 2:00 बज करके 54 मिनट से चलकर दिल्ली जंक्शन में 3:25 पर पहुंचेगी। यही ट्रेन नई दिल्ली से सायं 4:30 बजे चलकर 10:45 पर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
काठगोदाम रेलवे स्टेशन के अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि एक साल बाद ट्रेन का संचालन हो रहा है। ट्रेन के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन स्टेशन से रवाना होगी।
आज भी निर्धारित समय से चलेंगी ट्रेनें
काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया होली के दिन भी सभी ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार ही होगा। होली के मद्देनजर किसी भी ट्रेन
