बाजपुर: गो संरक्षण कर बच्चों का मानसिक विकास कर रहे कस्तूरी
लव-कुश श्रीवास्तव, बाजपुर। राष्ट्र निर्माण में देश के बहुत से लोग अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं, उसमें एक नाम कस्तूरी लाल खन्ना का भी है। जिन्होंने पाकिस्तान के जनपद शेखूपुरा में जन्म लिया, लेकिन तीन वर्ष की आयु में देश के विभाजन के वक्त उनके पिता नत्थूराम हरमंदर साहिब अमृतसर लेकर आ गए। …
लव-कुश श्रीवास्तव, बाजपुर। राष्ट्र निर्माण में देश के बहुत से लोग अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं, उसमें एक नाम कस्तूरी लाल खन्ना का भी है। जिन्होंने पाकिस्तान के जनपद शेखूपुरा में जन्म लिया, लेकिन तीन वर्ष की आयु में देश के विभाजन के वक्त उनके पिता नत्थूराम हरमंदर साहिब अमृतसर लेकर आ गए। आज तक विभाजन की तस्वीर जेहन में संजोए कस्तूरी लाल खन्ना गुमनाम रहते हुए शिक्षा, गऊ सेवा के साथ-साथ निर्धन परिवारों की मदद में लगे हैं।
वर्तमान में बिना किसी सरकारी मदद के वह दो गोशालाओं का संचालन कर 350 से भी अधिक गोवंशीय पशुओं को संरक्षण के साथ-साथ बालिकाओं के मानसिक विकास के लिए गाय का देशी घी आदर्श कन्या इंटर कालेज सहित अनेक जगह नि:शुल्क वितरित करते हैं। इसके अतिरिक्त आंवला, नींबू का आचार पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए बांटा जाता है। इन सबके पीछे भी राष्ट्र भक्ति है। कस्तूरी लाल खन्ना बताते हैं कि गाय का घी बच्चों का मानसिक विकास में काफी सहायक है जिसके चलते बालिका शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे जा रही हैं। वहीं गाय का घी खाने से गोमाता व राष्ट्र के प्रति बालिकाओं में श्रद्धा उत्पन्न होती है। 1970 से कस्तूरी लाल खन्ना ने गऊ वाले बाबा इटव्वा गोबरा की शरण ली और जंगल में रहकर ग्वाला बन सेवा की।
इसके उपरांत समाजसेवी रणवीर कपूर के सहयोग से सनातन धर्म गौ सेवा ट्रस्ट चनकपुर की स्थाना की गई जहां बिना सरकारी मदद के 132 गोवंशीय पशुओं का पालन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त श्री खन्ना ने अपनी जमीन में गौरी शंकर मंदिर की स्थापना की गई, जोकि प्राचीन मंदिर जमीन में खुदाई के दौरान निकला था। वहीं पर वृद्ध सेवा केंद्र की भी स्थापना की जा रही है। इतना ही नहीं खन्ना 27 शादियों में दान-दहेज का सामान दे चुके हैं।
पिता के सारथी कमल
पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए मझले बेटे कमल खन्ना द्वारा अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। उसने विवाह नहीं किया है, पिता के साथ वह गायों का गोमूत्र आदि की साफ-सफाई करते हैं। बड़ा भाई राजन खन्ना भी भाई कमल व पिता का सहयोग करते हैं।
