बागेश्वर: आवक हुई ठप, सब्जी के लिए तरसे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। छह दिन के बाद बुधवार को जिला मुख्यालय में मात्र दो ट्रक सब्जी पहुंची। जो कि मात्र दुग बाजार में ही बेची गई। छह दिन बाद चंद दुकानों में सब्जी आते ही ग्राहक दुकानों में टूट पड़े। होली के कारण शुक्रवार को जिला मुख्यालय में हल्द्वानी के आढ़त से सब्जी आई थी। …

बागेश्वर, अमृत विचार। छह दिन के बाद बुधवार को जिला मुख्यालय में मात्र दो ट्रक सब्जी पहुंची। जो कि मात्र दुग बाजार में ही बेची गई। छह दिन बाद चंद दुकानों में सब्जी आते ही ग्राहक दुकानों में टूट पड़े। होली के कारण शुक्रवार को जिला मुख्यालय में हल्द्वानी के आढ़त से सब्जी आई थी।

इसके बाद लोगों के गांवों में होली के कारण दुकानदारों ने सब्जी नहीं मंगाई। बुधवार को मात्र एक आढ़त की दो टक सब्जी ही यहां पहुंची जबकि अन्य आढ़त की सब्जी के ट्रक नहीं भेजे। जिससे सब्जी की किल्लत हो गई। कई ग्राहक सब्जी के लिए तरसते दिखे।

संबंधित समाचार