रुद्रपुर: दो साल बाद दर्ज हुआ मुकदमा
रुद्रपुर,अमृत विचार। दो साल पहले सड़क हादसे के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कोरोना के चलते लॉकडाउन की वजह से मामले में मुकदमा नहीं हो पाया था। एलायंस कॉलोनी निवासी सरदार सिंह चावला ने बताया कि 11 मार्च 2019 को उसका चचेरा …
रुद्रपुर,अमृत विचार। दो साल पहले सड़क हादसे के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कोरोना के चलते लॉकडाउन की वजह से मामले में मुकदमा नहीं हो पाया था।
एलायंस कॉलोनी निवासी सरदार सिंह चावला ने बताया कि 11 मार्च 2019 को उसका चचेरा भाई रविंद्रपाल कार संख्या यूके 06 एबी 1487 से रुद्रपुर से धौलपुर जा रहा था। इसी बीच गदरपुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 25एचटी 7941 ने उसके भाई की कार को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई बुरी तरह से घायल हो गया था। वहीं चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
भाई का उपचार कराने के बाद उसने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के दो साल बाद घायल के चचेरे भाई ने कोर्ट की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
