अनिल कपूर और रणवीर सिंह की जोड़ी फिर मचायेगी धमाल, प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और रणवीर सिंह की जोड़ी फिर धमाल मचाती नजर आ सकती है। अनिल कपूर और रणवीर सिंह ने सुपरहिट फिल्म दिल धड़कने दो में साथ काम किया था। हाल ही में रणवीर सिंह ने अनिल कपूर के साथ की फोटोज शेयर की हैं। View this post on Instagram A post …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और रणवीर सिंह की जोड़ी फिर धमाल मचाती नजर आ सकती है। अनिल कपूर और रणवीर सिंह ने सुपरहिट फिल्म दिल धड़कने दो में साथ काम किया था। हाल ही में रणवीर सिंह ने अनिल कपूर के साथ की फोटोज शेयर की हैं।
रणवीर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में दोनों अपने शार्प लुक में डैपर दिख रहे हैं। अनिल सफेद शर्ट और नीले रंग की टाई के साथ सूट में नजर आ रहे हैं, वहीं रणवीर हल्के नीले रंग की शर्ट में गहरे नीले रंग के ट्राउजर के साथ नजर आ रहे हैं।
फोटो को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा कि आभार व्यक्त करने के लिए शब्द कम लग रहे हैं क्योंकि सिनेमाई दुनिया से सबसे अधिक प्रशंसित एक्टर साथ हैं। हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकार अनिल कपूर। बताया जा रहा है कि दोनों स्टार्स अब किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक विज्ञापन में साथ आ रहे हैं।
