बरेली: सप्ताह भर बाद हो सकती है बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। गुरुवार को मौसम का मिजाज कुछ बद-बदला सा नजर आया। बीते दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह और शाम में हल्की ठंडक महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अचानक से मौसम का यह बदला मिजाज पश्चिमी विक्षोभ के कारण है। पहाड़ी हवाओं के चलने से तापमान …

अमृत विचार, बरेली। गुरुवार को मौसम का मिजाज कुछ बद-बदला सा नजर आया। बीते दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह और शाम में हल्की ठंडक महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अचानक से मौसम का यह बदला मिजाज पश्चिमी विक्षोभ के कारण है। पहाड़ी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

गुरुवार को बुधवार की तुलना में करीब 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले हफ्ते भर तक यदि हवाओं का रुख नहीं बदला तो बारिश की भी संभावना रहेगी। हालांकि, अब दो दिन बाद तापमान में एक बार फिर से उछाल की उम्मीद है। उधर, वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि अभी तीन दिनों तक हवाओं का रुख यही रहने वाला है।

संबंधित समाचार