कोरोना की दूसरी लहर से बांग्लादेश भी बेहाल, लगाया जाएगा सात दिनों का लॉकडाउन
ढाका। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर बांग्लादेश सरकार ने देश में सात दिन का लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की है। लॉकडाउन पांच अप्रैल से प्रभावी होगा। बांग्लादेश मीडिया ने इस बात की जानकारी दी। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार बांग्लादेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 …
ढाका। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर बांग्लादेश सरकार ने देश में सात दिन का लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की है। लॉकडाउन पांच अप्रैल से प्रभावी होगा। बांग्लादेश मीडिया ने इस बात की जानकारी दी।
शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार बांग्लादेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 50 लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 9155 हो गयी।
यहां बुधवार को इस संक्रमण के रिकॉर्ड 5358 नये मामले दर्ज किये गये थे। बंगलादेश के सार्वजनिक प्रशासन राज्य मंत्री फरहाद हुसैन ने बताया कि सभी दफ्तर और अदालतें लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगी, लेकिन उद्योगों तथा मिलों को रोटेशन के आधार पर संचालित करने की इजाजत होगी।
