रुद्रपुर: ससुरालियों से बच्चे को खतरा, रम्पुरा निवासी व्यक्ति ने कराया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रम्पुरा निवासी एक व्यक्ति ने ससुरालियों से जान का खतरा बताया। साथ ही बच्चे को गायब करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रम्पुरा निवासी प्रहलाद …

रुद्रपुर, अमृत विचार। रम्पुरा निवासी एक व्यक्ति ने ससुरालियों से जान का खतरा बताया। साथ ही बच्चे को गायब करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रम्पुरा निवासी प्रहलाद ने पुलिस को बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी किच्छा निवासी एक महिला के साथ हुई थी। जिससे उसका एक 4 वर्षीय पुत्र भी है। बताया कि 27 अगस्त 2020 को वह घर से काम के लिए गया हुआ था। शाम को जब वह वापस आने पर उसकी पत्नी और बच्चे घर पर नहीं थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कही कोई पता नहीं चला।

जब उसने घर का सामान देखा तो घर से 20 हजार रूपये नकदी सहित कुछ जेवरात भी गायब थे। उसके बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी किच्छा निवासी एक युवक के साथ चली गई है। जिसमें उसके ससुरालियों ने भी सहयोग किया है। पूछताछ करने पर वह उसको पत्नी को छोड़ने की बात कहकर धमकी देने लगे। साथ ही उसके बेटे को अथान आश्रम व जान से मारने की धमकी भी दी।

आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी पत्नी व बच्चे को गायब कर दिया है और बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को भी की। लेकिन कोई कार्यवही नहीं होने पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पीड़ित की शिकायत अनुसार पुरानी गल्ला मंडी, किच्छा निवासी अनुसार सूरज, मुन्नीदेवी, हरिओम, पूनम व रेनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार