अयोध्या: गौशाला में नागा साधु की ईंट से कूचकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी के चरण पादुका के गौशाला में नागा साधु की हत्या से हड़कंप मच गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हनुमानगढ़ी के नागा साधु पहुंच गए। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गए …

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी के चरण पादुका के गौशाला में नागा साधु की हत्या से हड़कंप मच गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हनुमानगढ़ी के नागा साधु पहुंच गए। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गए है।

अयोध्या कोतवाली रायगंज क्षेत्र में स्थित चरण पादुका के गौशाला में हनुमानगढ़ी के नागा साधु बसंतीय पट्टी से जुड़े गुलचमन बाग के महंत कन्हैया दास चेला रामवरन दास की ईंट से कूच कर हत्या कर दी गयी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने जांच शुरू कर दी है। तो वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में नागा साधु भी पहुंच गए।

मृत संत के गुरू भाई रामानुज दास चेला रामबरन दास ने आरोप लगाया है कि साधु कन्हैया दास हनुमानगढ़ी मंदिर के बगल स्थित गुलशन बाग में भोजन के उपरांत चरण पादुका में स्थित गौशाला में सोने आते थे जहां बीती रात गौशाला में सो रहे थे वहीं उनकी हत्या कर दी गई है। इनका जमीन मकान को लेकर गोलू दास उर्फ शशिकांत दास से मुकदमा चल रहा था।

गोलू दास पर संत कन्हैया दास की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। आरोप के आधार पर पुलिस द्वारा गोलू दास को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

संबंधित समाचार