रुद्रपुर: बाइक को धकेल कर युवाओं ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। देश में निरंतर बढ़ रही महंगाई को लेकर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने पैदल मोटरसाइकिल मार्च निकालकर अपना विरोध जताया। युवाओं ने पैदल मोटरसाइकिल रैली निकालकर निरन्तर बढ़ रही महंगाई के खिलाफ आवाज़ उठाई। चीमा के नेतृत्व में दर्जनों युवा काशीपुर मार्ग पर एकत्र हुए। …

रुद्रपुर, अमृत विचार। देश में निरंतर बढ़ रही महंगाई को लेकर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने पैदल मोटरसाइकिल मार्च निकालकर अपना विरोध जताया। युवाओं ने पैदल मोटरसाइकिल रैली निकालकर निरन्तर बढ़ रही महंगाई के खिलाफ आवाज़ उठाई।
चीमा के नेतृत्व में दर्जनों युवा काशीपुर मार्ग पर एकत्र हुए। यहाँ चीमा ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी का जन जीवन त्रस्त है। केंद्र सरकार अपनी जेब भरने के लिए आम आदमी की जेब पर वार कर रही है।
कांग्रेस शासन काल मे 50 रुपये लीटर बिकने वाला डीजल आज 80 रुपये लीटर बिक रहा है। रसोई गैस के सिलिंडर का दाम 350 से बढ़कर आज 800 रुपये से अधिक हो गया है। चीमा ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के अलावा मौजूदा सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव नन्द लाल ने कहा कि कभी महंगाई की मुद्दा बनाकर केंद्र की सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा ने लोगों को छलने काम किया है। केंद्र की इस महंगाई की मार पर कांग्रेस निरन्तर विरोध करेगी। कांग्रेस आमजन के हित में सदैव आवाज़ उठाएगी। वहीं जनता भी आने वाले चुनाव में केंद्र की भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी। इसके बाद सभी युवाओं ने अपनी मोटरसाइकिल को धकेलकर लगभग एक किलोमीटर लम्बा मार्च निकाला।
इस दौरान कांग्रेस के नगर महामंत्री अर्जुन विश्वास, राघव सिंह, सूरज ठाकुर, विजयवीर, नईम अहमद, जस्सी, सौरभ, अमन, चीनू कोका, शौक्की, मोनू, भोला, आकाश, विक्की, सूरज दास, शिवा, दीप, अभी, अभय, जयदेव, चेतन पुरोहित, विशाल, रोहित, राहुल, विशाल आदि लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार