रुद्रपुर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह मां ने देखा बेटे का शव फांसी के फंदे पर लटकते हुए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वही युवक का मोबाइल पुलिस ने जांच के लिए रख लिया है। …

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह मां ने देखा बेटे का शव फांसी के फंदे पर लटकते हुए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वही युवक का मोबाइल पुलिस ने जांच के लिए रख लिया है। बताया जा रहा है युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के सौरभ नगर कालोनी निवासी 21 वर्षीय गौरव पुत्र मेघनाद एक मेडिकल एजेंसी पर कार्य करता था। शनिवार की रात खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब वह नहीं उठा तो उसकी मां उसे उठाने के लिए उसके कमरे में गई।

उस समय दरवाजा अंदर से बंद था। बाहर से दरवाजा खटखटाने पर जब आवाज नहीं आई जो मां ने खिड़की से झांककर देखा जो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। उसका जवान बेटे का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। युवक ने चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी।

मां की चीख सुनकर पड़ोसी भी जाग गये और उनके घर की ओर भागे। सूचना पर पहंुची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटनास्थल पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है।

फिलहाल पुलिस ने मृतक को मोबाइल फोन जांच के लिए अपने पास सुरक्षित रख लिया है। थानाध्यक्ष विनोद फत्र्याल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

संबंधित समाचार