काशीपुर: आग से खाक डेढ़ एकड़ की फसल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। 11 हजार वोल्ट की लाइन के नीचे खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव में मौजूद युवकों ने तुरंत ट्रैक्टर निकाल खेत को जोतकर किसी तरह आग पर काबू पाया और बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। अग्निकांड में करीब डेढ़ एकड़ गेंहू …

काशीपुर, अमृत विचार। 11 हजार वोल्ट की लाइन के नीचे खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव में मौजूद युवकों ने तुरंत ट्रैक्टर निकाल खेत को जोतकर किसी तरह आग पर काबू पाया और बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। अग्निकांड में करीब डेढ़ एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।

ग्राम कुंआखेड़ा में रविवार की दोपहर अचानक हरदीप सिंह के गेहूं के खेत में आग लग गई। हरदीप घटना के समय कुंडेश्वरी रोड स्थित अपनी पेस्टीसाइड की दुकान में थे। आग लगी देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और गांव के ही मक्खन सिंह, मंजीत सिंह, सुरजीत सिंह आदि युवक दो ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गए और किसी तरह ट्रैक्टरों से खेत जोतकर आग पर काबू पाया।

इससे आसपास के खेतों में आग नहीं पहुंच पाई और बड़ा नुकसान होने से बच गया। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों के ऊपर 11 हजार वोल्ट की लाइन जा रही है जो काफी नीचे है। कई बार विभागीय अधिकारियों को बताया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

संबंधित समाचार