कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए अक्षय कुमार, बताया कैसी है तबीयत
मुंबई। अक्षय कुमार ने रविवार को अपने कोरोना संक्रमति होने की खबर सोशल मीडिया के जरिए बताई थी। एक्टर ने बताया था कि उन्होंने कोरोना संक्रमित होने के बाद खुद को क्वारनटीन कर लिया है। अब कोरोना होने के बाद अक्षय को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अक्षय ने ट्वीट कर अस्पताल में भर्ती …
मुंबई। अक्षय कुमार ने रविवार को अपने कोरोना संक्रमति होने की खबर सोशल मीडिया के जरिए बताई थी। एक्टर ने बताया था कि उन्होंने कोरोना संक्रमित होने के बाद खुद को क्वारनटीन कर लिया है। अब कोरोना होने के बाद अक्षय को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अक्षय ने ट्वीट कर अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है।
इंस्टाग्राम के जरिए एक्टर ने दी थी सूचना
अक्षय कुमार ने लिखा- ‘आपकी प्राथनाओं के लिए धन्यवाद। लगता है ये काम कर रहा है, मैं ठीक हूं, पर एहतियात के लिए मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उम्मीद करता हूं जल्द घर आउंगा, अपना ख्याल रखें।’ अक्षय कुमार ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी थी।
अक्षय कुमार ने रविवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था- ‘मैं सभी को यह सूचित करना चाहता हूं कि आज सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। मैंने सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वयं को तत्काल पृथक-वास में रख लिया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं घर में पृथक-वास में रह रहा हूं और आवश्यक चिकित्सकीय मदद ले रहा हूं।’’ मैं मेरे सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों से अपना टेस्ट करवाने और ध्यान रखने का आग्रह करता हूं। जल्द ही एक्शन में वापस आऊंगा।”
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 4, 2021
अक्षय से पहले रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आदित्य नारायण, रूपाली गांगुली, कार्तिक आर्यन और आमिर खान समेत कई बॉलीवुड अभिनेता हाल में संक्रमित पाए गए हैं।
