बागेश्वर: जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस समेत आठ कोरोना पॉजीटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। जिले में कोरोना ने फिर से पांव पसार लिए हैं। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होने लगा है। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस समेत आठ लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी को बुखार की शिकायत हुई। उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया। …

बागेश्वर, अमृत विचार। जिले में कोरोना ने फिर से पांव पसार लिए हैं। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होने लगा है। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस समेत आठ लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं।

जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी को बुखार की शिकायत हुई। उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया। जिस पर उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उनके कोरोना पाजिटिव आने के बाद जिला चिकित्सालय को सेनेटाइज किया गया। साथ ही उनके संपर्क में आए अन्य लोगों का भी परीक्षण किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने सीएमएस के कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जनपद से कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 492 सेंपल भेजे गए हैं। अब तक 60419 सेंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 1455 पॉजीटिव केस आए हैं, जिनमें से 1405 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं।

शेष 33 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा हैं। इस बीमारी से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। आठ नये मामले आने से लोगों को कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। बताया कि जिले में कोरोना के वैक्सीन लग रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों को सबसे पहले वैक्सीन लगे, अब उन्हें दूसरी डोज भी लग चुकी है। इसके बावजूद प्रभारी सीएमएस ने कोरोना के टीके तक नहीं लगाए थे। अब वह कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सीएमओ जोशी ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों के चलते त्रिपाठी ने टीका नहीं लगाया था।

संबंधित समाचार