कालाढूंगी: उत्तराखंड सफाई कर्मचारी ने की ठेका प्रथा को समाप्त करने की मांग, धरना जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों का ठेका प्रथा को समाप्त किये जाने व अन्य मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को भी कालाढूंगी नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने भी धरना प्रदर्शन किया। कालाढूंगी इकाई के अध्यक्ष जीवन वाल्मीकि के नेतृत्व …

कालाढूंगी, अमृत विचार। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों का ठेका प्रथा को समाप्त किये जाने व अन्य मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को भी कालाढूंगी नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने भी धरना प्रदर्शन किया। कालाढूंगी इकाई के अध्यक्ष जीवन वाल्मीकि के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान सफाई कर्मियों का कहना था कि निकायों सहित कार्यालयों में संचालित सफाई ठेका प्रथा को समाप्त किया जाए। तथा सभी को स्थाई नियुक्ति दी जानी चाहिए। अध्यक्ष जीवन वाल्मीकि ने कहा कि आंदोलन के लिए संघ का जो भी दिशा निर्देश होगा उसी तरह धरना प्रदर्शन किया जाता रहेगा। इस दौरान महिपाल, तरुण गौरव, राकेश, प्रेम प्रकाश, सचिन, कलावती देवी, सुमन देवी, सूरजा देवी, महेंद्र, राजेंद्र, मंजू देवी, रेखा देवी, अनिल वाल्मीकि, सुमित्रा देवी आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार