हल्द्वानी: जमरानी में अवैध खनन पर पुलिस का छापा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जमरानी में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अवैध खननकर्ता वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने वन विभाग और खनन विभाग की मौजूदगी में वाहन सीज कर दिए। भीमताल एसओ रमेश बोरा को रात के वक्त जमरानी से अवैध उपखनन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जमरानी में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अवैध खननकर्ता वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने वन विभाग और खनन विभाग की मौजूदगी में वाहन सीज कर दिए।

भीमताल एसओ रमेश बोरा को रात के वक्त जमरानी से अवैध उपखनन परिवहन की शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वाहनों में भरा उपखनिज मिला। इससे पहले चालक और मालिक नदारद हो गए। पुलिस टीम ने रात भर उपखनिज से भरे संदिग्ध वाहनों की पहरेदारी की। सुबह वन और खान विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया।

संबंधित विभागों की जांच में चार वाहनों में अवैध उपखनिज मिला। वाहन चालक और मालिकों को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। लेकिन वे उपखनिज से संबंधित वैध कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद मय उपखनिज चारों वाहनों को जब्त कर लिया गया।

रात के अंधेरे में चलता है अवैध खनन का खेल
हल्द्वानी। जमरानी में रात के अंधेरे में अवैध खनन का खेल चलता है। इससे पहले भी समय-समय पर अवैध खनन और परिवहन के मामले पकड़े जाते रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार महकमे अवैध खनन पर पूरी तरह रोक नहीं लगा पाए हैं। एसओ का कहना है कि अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए पुलिस समय-समय पर गश्त करती है।

संबंधित समाचार