बंगाल चुनाव: 294 विधानसभा सीटों में से 91 पर मतदान पूर्ण, बोले शाह- 63 से 68 सीटें जीतेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दोमजुर (पश्चिम बंगाल)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में अब तक हुए तीन चरणों के चुनाव में 63 से 68 सीटें जीतने को लेकर आशवस्त है। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 91 पर मतदान पूर्ण हो चुका है और पांच चरण के …

दोमजुर (पश्चिम बंगाल)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में अब तक हुए तीन चरणों के चुनाव में 63 से 68 सीटें जीतने को लेकर आशवस्त है। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 91 पर मतदान पूर्ण हो चुका है और पांच चरण के चुनाव अभी और होने हैं।

शाह ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी का अनुमान है कि वह चुनाव के पहले तीन चरणों में 63 से 68 सीट जरूर जीतेगी और तृणमूल कांग्रेस, वामपंथियों और कांग्रेस पर बड़ी बढ़त बनाएगी।”

हावड़ा जिले में भाजपा के स्थानीय समर्थक के सामान्य से घर पर दोपहर का भोजन करने के बाद शाह ने संवाददाताओं से कहा कि भगवा पार्टी शेष चरणों में भी बढ़त हासिल करेगी और 200 सीट जीतने के लक्ष्य को पार करेगी।

संबंधित समाचार