हल्द्वानी: 98 बच्चों को मिली भिक्षावृत्ति से मुक्ति, जाएंगे स्कूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड पुलिस के भिक्षा नहीं शिक्षा दो अभियान के तहत हल्द्वानी में वंचित समूह के 98 बच्चों के जीवन में शिक्षा का प्रकाश फैलेगा। चिन्हित बच्चों को जल्द स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। बुधवार को अभियान के नोडल अधिकारी प्रभारी एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने बहुद्देशीय पुलिस भवन में पुलिस टीम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड पुलिस के भिक्षा नहीं शिक्षा दो अभियान के तहत हल्द्वानी में वंचित समूह के 98 बच्चों के जीवन में शिक्षा का प्रकाश फैलेगा। चिन्हित बच्चों को जल्द स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।

बुधवार को अभियान के नोडल अधिकारी प्रभारी एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने बहुद्देशीय पुलिस भवन में पुलिस टीम और संबंधित विभागों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अभियान की सफलता के लिए तेजी से काम करने को कहा। खंड शिक्षा अधिकारी से चिन्हित बच्चों के स्कूल में प्रवेश को लेकर सभी प्रधानाचार्य को निर्देशित करने को कहा।

पुलिस के ऑपरेशन मुक्ति टीम प्रभारी लता बिष्ट और सदस्यों से संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रवेश की औपचारिकता पूरी करने के निर्देश दिए। चिन्हित बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर कैंप लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बच्चों की शिक्षा के लिए मदद करने के इच्छुक व्यक्ति, एनजीओ और सामाजिक संस्थाओं से संपर्क साधने को कहा गया। बैठक में सीआरसी समन्वयक, सहायक श्रम आयुक्त, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, धरोहर बाल आश्रय गृह, सदस्य सीडब्ल्यूसी, डीपीओ, 1098 संयोजक आदि थे।

संबंधित समाचार