अमरोहा: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन की मौत
अमरोहा/गजरौला/अमृत विचार। अमरोहा जिले के गजरौला-धनौरा मार्ग पर बुधवार की शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है। तीनों युवक गजरौला में वलीमे में शामिल …
अमरोहा/गजरौला/अमृत विचार। अमरोहा जिले के गजरौला-धनौरा मार्ग पर बुधवार की शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है। तीनों युवक गजरौला में वलीमे में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गजरौला थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि बड़ा बाजार मोहल्ला भटियारी सराय निवासी अरबाज उर्फ बलवा (20) पुत्र शमसुद्दीन, वसीम अहमद (20) पुत्र मोहम्मद यासिन और मोहम्मद सलमान (19) पुत्र नईम ठेकेदार एक रिश्तेदार की शादी में घनोरा जिला अमरोहा गए थे। वहां निकाह के बाद बारात गजरौला वापस चली गई थी, जहां गुरुवार को वलीमे की दावत है। इसी में शामिल होने के लिए तीनों युवक बाइक से धनोरा से गजरौला जा रहे थे।
गजरौला इंडस्ट्रियल एरिया के पास हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। दुर्घटना में अरबाज और वसीम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सलमान की गजरौला सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शाम 6:30 बजे जैसे ही नगर में तीनों युवकों की मौत की खबर मिली तो बड़ा बाजार में मातम छा गया। तीनों बच्चों की माताओं का रो-रो कर बुरा हाल है।
