हल्द्वानी: रोडवेज बसों का फास्टटैग छह घंटे के लिए हुआ ठप, 10 लाख का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवहन निगम अधिकारियों के अनुसार रोडवेज की दिल्ली, हरियाणा, उप्र, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में जाने वाली तकरीबन 600 से 650 बसों में फास्ट टैग लगा हुआ है। टोल प्लाजा को पार करने में फास्टटैग का इस्तेमाल होता है। इस फास्टटैग से टोल की राशि वसूली जाती है। इधर बुधवार की शाम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवहन निगम अधिकारियों के अनुसार रोडवेज की दिल्ली, हरियाणा, उप्र, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में जाने वाली तकरीबन 600 से 650 बसों में फास्ट टैग लगा हुआ है। टोल प्लाजा को पार करने में फास्टटैग का इस्तेमाल होता है। इस फास्टटैग से टोल की राशि वसूली जाती है।

इधर बुधवार की शाम सात बजे से करीब दो बजे तक बसों में लगे फास्टटैग ने काम करना बंद कर दिया। ऐसे में दिल्ली समेत अन्य राज्यों से लौट रही बसों के टोल का दोगुनी रकम चुकानी पड़ी। नतीजा छह घंटे में रोडवेज को 10 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। इस फास्ट टैग को रिचार्ज करने का जिम्मा देहरादून स्थित मुख्यालय से होता है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

कर्मचारियों यूनियनों ने जताया आक्रोश, रिकवरी की मांग की

कर्मचारी यूनियनों ने इस घटना पर आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि पहले से ही रोडवेज घाटे में चल रहा है। यदि ऐसी घटनाएं होंगी तो कर्मचारियों के हक पर डाका होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारी के खिलाफ जांच और उसके वेतन से रिकवरी करने की मांग की है।

बसों का दिल्ली रूट पर दिया टोल टैक्स

स्थान       फास्टटैग से भाड़ा     नगद भाड़ा जो टैग फेल होने पर दिया

बिलासपुर     90                          180

रामपुर        405                          810

जोया         130                          260

गढ़           195                             390

पिलखुवा    440                            880

संबंधित समाचार