बरेली: बिजली के खंभे से टकराकर सड़क किनारे लटक गई बस, खतरे में फंसी 50 यात्रियों की जान!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शराब के नशे में बस चला रहे चालक ने तेज गति में बस को दौड़ा दिया। उसके बाद बस अनयंत्रित होकर पलटने से बच गई। सड़क किनारे बस हवा में लटक गई। हादसे में बस में बैठी करीब 15 सवारियां घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को …

बरेली, अमृत विचार। शराब के नशे में बस चला रहे चालक ने तेज गति में बस को दौड़ा दिया। उसके बाद बस अनयंत्रित होकर पलटने से बच गई। सड़क किनारे बस हवा में लटक गई। हादसे में बस में बैठी करीब 15 सवारियां घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस के नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के डोहरा मोड़ पर गुरूवार की दोपहर बड़ा हादसा होने से टल गया। सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस बीसलपुर चौराहे से होकर शाहजहांपुर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 सवारियां बैठी हुई थी। इसी बीच बस जैसे ही डोहरा मोड़ पर पहुंची तभी चालक शराब के नशे मे तेज रफ्तार में बस को दौड़ाने लगा। बस में बैठी सवारियों ने चालक से धीमी रफ्तार में बस चलाने के लिए कहा मगर चालक ने रफ्तार कम नहीं की। तेज रफ्तार में बस होने के कारण अचानक बस अनयंत्रित होकर बिजली के पोल में टकराकर सड़क किनारे लटक गई।

हादसे में बस में बैठी 15 सवारियां घायल हो गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग उनकी मदद को दौड़े। जिसके बाद सूचना मिलने पर बारादरी और बिथरी चैनपुन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

संबंधित समाचार