बरेली: एमबीबीएस में प्रवेश में ठगी के आरोपियों का बी वारंट लेगी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर सुभाषनगर निवासी गोवर्धन लाल श्रीवास्तव से 34 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपियों राज विक्रम और सुनील का बरेली पुलिस ने बी वारंट दाखिल किया है। दोनों को कुछ दिनों पहले नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले दो ठगों पंकज खटीक और आदेश …

बरेली, अमृत विचार। एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर सुभाषनगर निवासी गोवर्धन लाल श्रीवास्तव से 34 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपियों राज विक्रम और सुनील का बरेली पुलिस ने बी वारंट दाखिल किया है। दोनों को कुछ दिनों पहले नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले दो ठगों पंकज खटीक और आदेश ने अलग-अलग कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

इन आरोपियों का भी बरेली पुलिस ने बी वारंट दाखिल किया था लेकिन उससे पहले ही नोएडा पुलिस दोनों को बी वारंट पर ले गई थी। उनसे पूछताछ के बाद ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। इसमें राज विक्रम बांदा मेडिकल कॉलेज का सहायक प्रोफेसर है और सुनील मुख्य साजिशकर्ता है। राजविक्रम मेडिकल कॉलेज का डीन बनकर ठगी करता था। वह दो साल पहले भी एमबीबीएस में ठगी के नाम पर गाजियाबाद से जेल गया था।

वहीं सुनील कई साल पहले चिट फंड घोटाले में भी जेल जा चुका है। नोएडा पुलिस की पूछताछ में दोनों ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस उनके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है। सुभाषनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि नोएडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों का बी वारंट दाखिल किया है। दोनों से पूछताछ की जाएगी।

संबंधित समाचार