IPL 2021 : कोरोना के बीच आईपीएल के मैच लोगों में आशा और उत्साह का नया रंग भरेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने आईपीएल के आयोजन के लिये अध्यक्ष सौरभ गांगुली, सचिव जयेश शाह व बीसीसीआई के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। खन्ना ने कहा कि जब पूरा देश चुनौतियों से जूझ रहा है ऐसे समय में देश में आईपीएल का आयोजन …

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने आईपीएल के आयोजन के लिये अध्यक्ष सौरभ गांगुली, सचिव जयेश शाह व बीसीसीआई के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

खन्ना ने कहा कि जब पूरा देश चुनौतियों से जूझ रहा है ऐसे समय में देश में आईपीएल का आयोजन एक साहसिक कदम है। आईपीएल के मैच लोगों में आशा और उत्साह का नया रंग भरेंगे। इसबार आईपीएल बिना दर्शकों होगा लेकिन क्रिकेट का रोमांच भरपूर होगा जिसका आनंद करोडों लोग टेलीविजन के माध्यम से घर पर रह उठायेगें जिस कारण बाहर भीड भाड भी कम होगी।

सीके खन्ना ने कोविड सुरक्षा के मद्देनजर बीसीसीआई द्वारा खिलाडियों और कर्मचारियों के लिये बनाए गये बायो बबल और अन्य सुरक्षा उपायों पर संतोष व्यक्त किया।

संबंधित समाचार