मुरादाबाद: सेवानिवृत्त एडीओ से धोखाधड़ी, सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। शोरूम में पार्टनर बनाने के बहाने पूर्व एडीओ से 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने में पिता-पुत्र समेत सात लोग फंस गए हैं। मल्टीब्रांड व ब्रांडेड कपड़ों के शो रूम में पार्टनर बनाने के बहाने उनके साथ धोखाधड़ी की गई थी। कई दिनों तक चली जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद …

मुरादाबाद,अमृत विचार। शोरूम में पार्टनर बनाने के बहाने पूर्व एडीओ से 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने में पिता-पुत्र समेत सात लोग फंस गए हैं। मल्टीब्रांड व ब्रांडेड कपड़ों के शो रूम में पार्टनर बनाने के बहाने उनके साथ धोखाधड़ी की गई थी। कई दिनों तक चली जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले प्रताप सिंह सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद वह शहर कोतवाली क्षेत्र में कोठीलाल नगर में रह रहे हैं। काफी दिनों पहले एएसपी अनिल कुमार यादव को पत्र देकर उन्होंने धोखाधड़ी की शिकायत की थी। उनका कहना था कि काफी समय पहले सुशील शर्मा व उनके बेटे अमर कुमार शर्मा ने उनको बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित वेब माल में उनके दो शोरूम हैं, जिनमें मल्टीब्रांड व ब्रांडेड लेडीज कपड़ों का कारोबार होता है।

मोटा मुनाफा होने का हवाला देते हुए उन्होंने पार्टनरशिप करने को कहा। बात तय होने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्होंने अमर कुमार और सुशील कुमार शर्मा को करीब 14 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद वह अपने बेटे संग शोरूम में बैठने लगे। बताते हैं कि कुछ दिनों बाद सागर रस्तोगी नाम का व्यक्ति आया और खुद को शोरूम का पार्टनर बनाते हुए उनके यहां पर बैठने का विरोध करने लगा। इस मामले में अमर कुमार से बात की तो वह कोई सही जवाब नहीं दे सके।

प्रताप सिंह के अनुसार बाद में अमर कुमार शर्मा, सुशील शर्मा, सागर रस्तोगी व दोनों स्टोर मैनेजर की मौजूदगी में समझौता हुआ। उसके बाद अमर ने सभी की मौजूदगी में विभिन्न धनराशि के करीब 14 लाख रुपये के चेक देते हुए शोरूम की साझेदारी खत्म करने की बात कही। उनके अनुसार उन्होंने 15 जनवरी 2021 को 51 हजार की धनराशि का चेक जब एचडीएफसी बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया।

जानकारी करने पर मालूम हुआ कि अमर कुमार के खाते में धनराशि नहीं हैं। उसके बाद एएसपी ने मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट के आदेश दिए थे। सिविल लाइंस कोतवाली में अमर कुमार शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, शिवानी शर्मा, सागर रस्तोगी, स्टोर मैनेजर सूरज गुप्ता, फिरोज खान और धीरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज