बनबसा: बिना मास्क पहने भारत आने-जाने वालों के बॅाडर पर काटे चालान
बनबसा. अमृत विचार। कोरोना महामारी से बचाव को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान जोरशोरों से चल रहा है। नगर में लाउडस्पीकर से मुनादी कराने के बाद पुलिस द्वारा नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं, जहां पर पुलिस कर्मी आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क जरूरी पहनने और दो गज …
बनबसा. अमृत विचार। कोरोना महामारी से बचाव को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान जोरशोरों से चल रहा है। नगर में लाउडस्पीकर से मुनादी कराने के बाद पुलिस द्वारा नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं, जहां पर पुलिस कर्मी आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क जरूरी पहनने और दो गज की दूरी बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, इस दौरान पुलिस द्वारा सख्ती बरतते हुए बिना मास्क पहने कुछ लोगों के चालान भी काटे गए।
बता दें कि अप्रैल माह की शुरुआत से ही जिले की सीमा पर स्थित जगबूढ़ा पुल और नेपाल सीमा से सटी शारदा बैराज चौकी पर पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह क्रम शनिवार को भी जारी रहा। शारदा बैराज चौकी इंचार्ज गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में एसआई रमेश चंद्र तिवारी, कांस्टेबल यतेंद्र रावत, जीवन चंद्र पांडे ने नेपाल आने-जाने वालों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क जरूरी पहनने और दो गज की दूरी बनाए रखने की सलाह दी।
प्रशासन द्वारा मां पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं के महेंद्रनगर जाने से रोक लगाने के बाद अधिकतर भारतीय बैराज तक आकर लौट जा रहे हैं, जबकि नेपाल के लोगों का आवागमन जारी हैं। प्रतिदिन लगभग चार-पांच सौ लोगों का बैराज से आवागमन हो रहा है, इसमें नेपाली नागरिकों की संख्या अधिक है। उन्होंने बताया कि बैराज से आने-जाने वालों को पुलिस द्वारा कोरोना
महामारी को लेकर जागरूकता अभियान जारी है। इस दौरान शनिवार को करीब 20 ऐसे लोगों के चालान काटे गए, जो बिना मास्क के आवागमन कर रहे थे, जबकि शुक्रवार को भी करीब 20-21 बिना मास्क पहने लोगों के चालान काटे गए। उन्होंने बताया कि पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उनके इस काम में पीएसी के जवान भी सहयोग कर रहे हैं।
