नैनीताल: सुइसाइड नोट छोड़ महिला झील में कूदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। हल्द्वानी की एक महिला ने नैनी झील में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। संयोग से उसे कूदते हुए एक वृद्ध नौका चालक ने देख लिया। वह अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को बचाकर किनारे ले आया। शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे एक महिला नगर के ठंडी सड़क पर पाषाण देवी मंदिर …

नैनीताल, अमृत विचार। हल्द्वानी की एक महिला ने नैनी झील में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। संयोग से उसे कूदते हुए एक वृद्ध नौका चालक ने देख लिया। वह अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को बचाकर किनारे ले आया।

शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे एक महिला नगर के ठंडी सड़क पर पाषाण देवी मंदिर के पास से नैनी झील में कूद गई। सैलानियों को लेकर घुमाने निकले बुजुर्ग नौका चालक किशन लाल ने उसे झील में कूदते देख दिया। चालक तत्परता दिखाते हुए महिला को बचाने के लिए नौका लेकर भागा। कड़ी मशक्कत के बाद बचाकर झील से बाहर ले आया।

सूचना पर मल्लीताल कोतवाली की एसआई सोनू बाफिला और चीता मोबाइल प्रभारी मौके पर पहुंचे। महिला को बीडी पांडे जिला की इमरजेंसी में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि आत्मघाती कदम उठाने के कारणों की जांच कराई जा रही है।

संबंधित समाचार