हल्द्वानी: छात्रनेता पर जानलेवा हमले का सातवां आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। छात्रनेता पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दबाव पड़ने पर आरोपी नेपाल भाग गया था। आरोपी को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया। शनिवार सुबह 10 बजे एसआई पीएस नगरकोटी और पुलिस टीम ने जानलेवा हमले के आरोपी नेपाल के महेंद्रनगर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। छात्रनेता पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दबाव पड़ने पर आरोपी नेपाल भाग गया था। आरोपी को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया।
शनिवार सुबह 10 बजे एसआई पीएस नगरकोटी और पुलिस टीम ने जानलेवा हमले के आरोपी नेपाल के महेंद्रनगर के मूल जबकि हाल भोटिया पड़ाव निवासी अरुण सुनार को धर दबोचा। इससे पहले पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी सोनू घनेला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पांच मार्च की शाम मुख्य आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर छात्रनेता गौरव वानखेड़े पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इनमें से एक गोली गौरव के बाए हाथ के आरपार हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी और साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी। वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के साथ ही एक-एक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। छात्र गुटों के बीच वर्चस्व की जंग के बीच यह वारदात हुई थी।
