रुद्रपुर: किशोरी के साथ नाम बदलकर बनाएं शारीरिक संबंध, हुआ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। आदर्श कालोनी निवासी एक किशोरी के साथ मोहल्ले के ही एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आदर्श कालोनी निवासी एक …

रुद्रपुर, अमृत विचार। आदर्श कालोनी निवासी एक किशोरी के साथ मोहल्ले के ही एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आदर्श कालोनी निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ समय से उसकी बहन ने अचानक स्कूल आदि जगह जाना बंद कर दिया और दिमागी रूप से परेशान रहने लगी है। जब उससे उसकी परेशानी के बारे में पूछा तो पता चला कि मोहल्ले के एक लड़ा ने तीन साल पहले अपने आप बदलकर उसको बहलाफुसला कर शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किये।

आरोप है कि इस दौरान उस युवक ने पीड़ित की बहन की अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली। जिसके आधार पर वह पीड़िता पर अपने दोस्तो के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है और यह नहीं करने पर वीडियो वायरल कर देने की धमकी दे रहा है। बताया कि 5 अप्रैल की रात्र 9.30 बजे पीड़िता काम से पड़ोस में जा रही थी, तभी आरोपी युवक ने उसका पीछा करके उसका हाथ पकड़ लिया और मोबाइल से वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा एवं अपने साथ खींचकर ले जाने लगा।

पीड़िता के भाई ने युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर अनुसार आदर्श कालोनी निवासी फैजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार