रुद्रपुर: ओवरलोड ट्रक से रपटी लकड़ियां, श्रमिक की मौत
रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल की एक कंपनी से काम खत्म कर अपने साथियों के साथ घर वापस लौट रहा श्रमिक सामने से आ रहे ओवर लोडिंग ट्रक की लकड़ियों के नीचे दब गया। हादसे में श्रमिक बुरी तरह घायल हो गया। श्रमिक के साथियों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे …
रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल की एक कंपनी से काम खत्म कर अपने साथियों के साथ घर वापस लौट रहा श्रमिक सामने से आ रहे ओवर लोडिंग ट्रक की लकड़ियों के नीचे दब गया। हादसे में श्रमिक बुरी तरह घायल हो गया। श्रमिक के साथियों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक मूल रूप से अल्मोड़ा जिले का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार छतरपुर निवासी 27 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र गोपाल राम सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। शनिवार की देर रात वह काम खत्म कर अपने साथियों के साथ अपने कमरें में जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इस बीच सामने से आ रहे लकड़ियों से भरे ओवर लोडिंग ट्रक की लड़कियां रपटने से नीरज लकड़ियों के नीचे दब गया। आसपास मौजूद उसके अन्य साथियों ने उसे 15 मिनट की मश्क्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में श्रमिक बुरी तरह घायल हो गया।
इसके बाद घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से अल्मोड़ा का रहने वाला था। मृतक का एक बड़ा भाई व चार बहनें हैं।
