काशीपुर: नगर निगम के दो कर्मी निकले कोरोना पॉजीटिव, बोर्ड बैठक रद्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर। नगर निगम कार्यालय के लेखा विभाग में दो कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के चलते निगम की बोर्ड बैठक को रद्द कर दिया गया। अब दो दिन नगर निगम कार्यालय बंद रहेगा। दोनों कर्मचारियों के संपर्क में आए अन्य कर्मियों को आइसोलेशन में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, सोमवार को नगर …

काशीपुर। नगर निगम कार्यालय के लेखा विभाग में दो कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के चलते निगम की बोर्ड बैठक को रद्द कर दिया गया। अब दो दिन नगर निगम कार्यालय बंद रहेगा। दोनों कर्मचारियों के संपर्क में आए अन्य कर्मियों को आइसोलेशन में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, सोमवार को नगर निगम में बोर्ड बैठक होनी थी। इस बीच रविवार देर रात आई रिपोर्ट में लेखा विभाग में काम करने वाले दो कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नगर आयुक्त गौरव सिंघल और मेयर उषा चौधरी ने बैठक कर निगम को दो दिनों के लिए बंद करने के निर्देश दिए। दोनों कर्मियों के संपर्क में आए पांच अन्य कर्मियों के आरटीपीसीआर टेस्ट कराए गए हैं। मेयर उषा चौधरी ने बताया कि दो कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नगर निगम कार्यालय को दो दिनों के लिए बंद किया गया है। इस दौरान कार्यालय में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव