कोरोना मुक्त होकर घर लौटे अक्षय कुमार, पत्नी ट्विंकल ने पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कोरोना वायरस से संक्रमित अभिनेता अक्षय कुमार स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट आये हैं। अभिनेता की पत्नी एवं अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। पिछले सप्ताह अभिनेता कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे। इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर खन्ना ने बताया कि 53 वर्षीय अभिनेता स्वस्थ हैं। …

मुंबई। कोरोना वायरस से संक्रमित अभिनेता अक्षय कुमार स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट आये हैं। अभिनेता की पत्नी एवं अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। पिछले सप्ताह अभिनेता कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे। इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर खन्ना ने बताया कि 53 वर्षीय अभिनेता स्वस्थ हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर हालत में उन्हें (कुमार को) घर में देखकर अच्छा लग रहा है। सब ठीक है।’’ कुमार अपनी एक्शन प्रधान फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग शुरू करने के पांच दिन बाद संक्रमित हो गये थे। कुमार के अलावा फिल्म से जुड़े 45 लोग भी संक्रमित हो गये थे।

आपको बता दें कि बीते दिनों अक्षय कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक नोट साझा किया था। जिसमें अभिनेता ने अपने करीबियों को भी कोरोना की जांच करवाने की अपील की जो बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए थे।

संबंधित समाचार