शक्तिफार्म: कंबाइन व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में युवक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शक्ति फार्म। कंबाइन व मोटरसाइकिल की हुई भिड़ंत में देवनगर निवासी 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घरवाले उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार दिन के करीब 10:30 बजे …

अमृत विचार, शक्ति फार्म। कंबाइन व मोटरसाइकिल की हुई भिड़ंत में देवनगर निवासी 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घरवाले उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलवार दिन के करीब 10:30 बजे टैगोर नगर तीन पानी मोड़ से कंबाइन देव नगर की तरफ जा  रहा था। देव नगर निवासी मनीष मंडल (18 वर्ष) पुत्र कालू मंडल देवनगर की ओर से मोटरसाइकिल से आ रहा था। मनीष के घर से कुछ दूर कंबाइन और मोटरसाइकिल की  भिड़ंत हो गई। आसपास के लोगों का कहना था मनीष मोटरसाइकिल सहित कंबाइन के नीचे आ गया। कंबाइन का पिछला पहिया मनीष के ऊपर चढ़ गया।
परिजन उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  सूचना पर पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक मौके से फरार हो गया । मनीष तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था उसकी मौत से घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार