रामनगर: कार की मांग पूरी नहीं की तो दे दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। एक महिला ने अपने पति व ससुराल वालों पर मारपीट करने के साथ घर से बाहर निकालने और तीन तलाक़ देने का आरोप लगाते हुए राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी व पुलिस में शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है। बुधवार को मोहल्ला खताड़ी निवासी ने कहा कि उसकी …

रामनगर, अमृत विचार। एक महिला ने अपने पति व ससुराल वालों पर मारपीट करने के साथ घर से बाहर निकालने और तीन तलाक़ देने का आरोप लगाते हुए राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी व पुलिस में शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।
बुधवार को मोहल्ला खताड़ी निवासी ने कहा कि उसकी शादी हल्द्वानी निवासी के साथ हुई थी।

परिजनों ने धूमधाम से शादी की। दहेज़ भी दिया और शादी में लाखों रुपये खर्च हुआ। ससुराल वालों द्वारा शादी के समय से ही दहेज की मांग की गई तो उनके परिजनों द्वारा ससुराल वालों की हर बात को पूरा किया गया। इसके बाद ससुराल वालों ने दो लाख रुपये और अल्टो कार लाने की बात की। जिसे वह पूरा नही कर सके। बताया कि ससुराल वालों का व्यवहार औऱ ज्यादा खराब हो गया और आये दिन उसके ससुराल वाले दहेज के लिए ताना देने लगे।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके एक चार साल का पुत्र हैं। पति,ससुर,सास,नंद और देवर ने गाली गलौज करतें हुए मारपीट की। घर से दहेज न लाने पर उसके पति ने तीन बार तलाक देकर उसको घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति आये दिन मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकियां देता रहता है। घर में खर्चा भी नहीं देता और वह बहुत चालाक और शातिर क़िस्म का हैं। वह कोई भी उसके साथ बड़ी घटना कर सकता है। राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने मामले को गंभीर बताते हुए कोतवाल अबुल कलाम से बात की और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला को इंसाफ़ दिलाया जायेगा और हर सम्भव मदद की जायेंगी।

कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार