रुद्रपुर: चाय का खोखा लगाकर परिवार का गुजर-बसर करने वाली दिव्यांग युवती को ट्रक ने रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर दिव्यांग युवती की मौत हो गई। जबकि उसका भाई हादसे में बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवती की मौत पर घर में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार रम्पुरा निवासी 23 …

रुद्रपुर, अमृत विचार। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर दिव्यांग युवती की मौत हो गई। जबकि उसका भाई हादसे में बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवती की मौत पर घर में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार रम्पुरा निवासी 23 वर्षीय रेखा अपने भाई के साथ रामपुर रोड स्थित झा कॉलेज के पास चाय का खोखा लगाकर अपना और परिवार का गुजर बसर करती थी।

बीते रात वह और उसका भाई दुकान का कामकाज निपटा कर घर वापस आ रही थी। तभी प्रीत विहार के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके पहिए से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में उसका भाई बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक चालक को अपने हिरासत में ले लिया है। उधर खबर लिखे जाने तक मामले की कोई तहरीर युवती के परिजनों ने पुलिस को नहीं सौंपी थी।

संबंधित समाचार