बरेली: कोरोना की जांच कैंप में चक्कर खाकर गिरा लैब टेक्नीशियन
बरेली, अमृत विचार। कोरोना की जांच के लिए लगाए गए कैंप के दौरान एक लैब टेक्नीशियन चक्कर खाकर गिर गया। इससे कैंप में आए लोगों के बीच हड़कंप मच गया। कैंप में मौजूद डॉक्टरों ने लैब टेक्नीशियन को दवा दे दी। बाद में उसकी तबीयत को देखते हुए उसे घर भेज दिया। पार्षद का कहना …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना की जांच के लिए लगाए गए कैंप के दौरान एक लैब टेक्नीशियन चक्कर खाकर गिर गया। इससे कैंप में आए लोगों के बीच हड़कंप मच गया। कैंप में मौजूद डॉक्टरों ने लैब टेक्नीशियन को दवा दे दी। बाद में उसकी तबीयत को देखते हुए उसे घर भेज दिया। पार्षद का कहना है कि जांच में संक्रमित लोगों की काफी संख्या मिल रही है। शायद इसी से घबराकर लैब टेक्नीशियन को चक्कर आ गया। हालांकि उसकी तबीयत ठीक है।
जनकपुरी में कोरोना की जांच के लिए यहां काफी समय से कैंप लग गया है। लोगों की एंटीजन और आरटीपीसीआर दोनों तरह की कोरोना की जांच कराई जा रही है। बुधवार को इस कैंप का आयोजन किया था। इसमें बड़ी संख्या में लोग कोरोना की जांच कराने के लिए आ रहे थे। इस दौरान कैंप में मौजूद एसपी गंगवार अचानक चक्कर खाकर गिर गए। हालांकि कैंप में मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें दवा दे दी। इसके बावजूद एसपी गंगवार की तबीयत में काफी सुधार हो गया। हालांकि इसके बाद भी जांच का सिलसिला जारी रहा। थोड़ी देर बाद लैब टेक्नीशियन को उनके घर भेज दिया गया।
पार्षद आरेंद्र अरोरा ने बताया कि उनके वार्ड में काफी समय से कोरोना की जांच के लिए कैंप आयोजित हो रहा है। बुधवार को लैब टेक्नीनिशन का स्वास्थ्य कुछ खराब हो गया था। उनका कहना है कि कैंप में बड़ी संख्या में वार्ड के लोगों की कोरोना की जांच चल रही है। सोमवार को करीब 220 और मंगलवार को भी लगभग इतने ही लोगों की जांच हुई थी। कोरोना के केस काफी निकल रहे हैं। शायद इसी वजह से लैब टेक्नीशियन घबरा गया। उन्होंने बताया कि कोरोना की जांच इसी तरह से चलती रहेगी।
