मुरादाबाद: एमएलसी डा. जयपाल सिंह समेत 226 संक्रमित, दो की मौत
मुरादाबाद,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से वीआईपी भी नहीं बच पा रहे हैं। एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं दो और लोगों ने इस वायरस की चपेट में आने के बाद दम तोड़ दिया। विकास भवन, स्वास्थ्य विभाग, गैस पाइपलाइन …
मुरादाबाद,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से वीआईपी भी नहीं बच पा रहे हैं। एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं दो और लोगों ने इस वायरस की चपेट में आने के बाद दम तोड़ दिया।
विकास भवन, स्वास्थ्य विभाग, गैस पाइपलाइन बिछा रही निजी एजेंसी और कारोबारी भी चपेट में आए हैं। गुरुवार को 226 लोगों की कोविड जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 1600 के पार पहुंच गई है।
सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने संक्रमित होने के आठ दिन बाद दम तोड़ दिया, वहीं पंचायत भवन के निकट निवासी एक बुजुर्ग की भी संक्रमित होने के बात मौत हो गई।
रिपोर्ट के अनुसार बिलारी व मूंढापांडे सीएचसी के आधा दर्जन के करीब स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं अलग अलग स्थानों से ट्रेन से आए लोगों रेलवे स्टेशन पर जांच हुई तो उनमें 14 लोगों की रिपोर्ट में भी इस वायरस की पुष्टि हुई है। केंद्रीय पुलिस अस्पताल के पांच मरीज भी संक्रमित मिले हैं।
शहर के मझोला, पीएमएस स्कूल के निकट, ज्ञानी वाली बस्ती, मोहल्ला राम तलैया, बुद्धि विहार में एक ही परिवार के चार सहित सात संक्रमित मिले। इसके साथ ही शहर के प्रेम नगर, खुशहालपुर, स्टेशन रोड, प्रकाश नगर, दीनदयाल नगर, राम विहार कालोनी, सिविल लाइंस, डिप्टीगंज, मंडी चौक, हनुमान नगर, विवेक विहार में भी संक्रमित मिले हैं।
वहीं राम सरोवर कालोनी, शंकर नगर, प्रकाश नगर, जवाहर नगर, बुधबाजार, आशियाना, असालतपुरा, गलशहीद, आस्था कालोनी, गुजराती कालोनी, बरवाला, टीडीआई सिटी, मानसरोवर कालोनी, सरस्वति विहार, जिगर कालोनी, कांशीराम नगर, मूंढापांडे, शिवपुरी नगर, हनुमान मंदिर, काजीपुरा, राजेंद्र नगर, बसंत विहार, सम्राट अशोक नगर, मतिहुर, अशोक नगर, कोठीवाल नगर, हरथला रेलवे कालोनी, बिलारी, सराय खालसा, चंद्र नगर, पाकबड़ा के चार की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
