हरिद्वार: निरंजनी अखाड़ा के सचिव रविंद्रपुरी महाराज समेत 16 संत संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। पंचायती निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अब अखाड़े के अन्य संतों में हड़कंप का माहौल है। बता दें कि गुरुवार को महंत रविंद्रपुरी ने ही आगामी 17 अप्रैल को कुंभ के समापन की घोषणा की …

हरिद्वार, अमृत विचार। पंचायती निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अब अखाड़े के अन्य संतों में हड़कंप का माहौल है। बता दें कि गुरुवार को महंत रविंद्रपुरी ने ही आगामी 17 अप्रैल को कुंभ के समापन की घोषणा की थी।

इसके साथ ही 16 अन्य संत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी संतों को उनके आवास पर ही आइसोलेट किया गया है। जो लोग अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेन्द्र गिरि के सम्पर्क में थे, उनके संक्रमित होने की संभावना जतायी जा रही थी।

संबंधित समाचार