हल्द्वानी: वाहनों में अधिक सवारी, तो होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए जारी नई एसओपी के अनुपालन के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है। सार्वजनिक यातायात के वाहनों में नियत 50 फीसदी से अधिक सवारी पाई गई तो कार्रवाई होगी। शुक्रवार को एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने पुलिस भवन के प्रांगण में शहर से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए जारी नई एसओपी के अनुपालन के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है। सार्वजनिक यातायात के वाहनों में नियत 50 फीसदी से अधिक सवारी पाई गई तो कार्रवाई होगी।

शुक्रवार को एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने पुलिस भवन के प्रांगण में शहर से संचालित होने वाले ऑटो रिक्शा, रोडवेज, केएमओयू और निजी ऑपरेटर्स बस संचालकों को एसओपी की जानकारी दी। उन्होंने परमिट की शर्तों के आधार पर नियत सीटों पर 50 फीसदी यात्रियों को ही बैठाने की हिदायत दी। इसके साथ ही चालक परिचालक समेत सभी यात्रियों को मास्क और सोशल डिस्टेसिंग के पालन को कहा।

शासन की गाइडलाइन के उल्लघंन पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, एसपी ने बताया कि सार्वजनिक यातायात केसवारी अड्डों पर पुलिस बल तैनात कर एसओपी का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। इस मौके पर यातायात निरीक्षक राकेश माहरा, कोतवाल मनोज रतूड़ी, बनभूलपुरा एसओ युनूस खान आदि थे।

संबंधित समाचार