हल्द्वानी: कोरोना टीकाकरण के लिए बुजुर्गों के लिए मुफ्त वाहन व्यवस्था
हल्द्वानी, अमृत विचार। जैसे-जैसे कोरोना पांव पसार रहा है लोगों के दिल में अब डर बैठने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों में निवासरत कई बुजुर्ग और असहाय लोग अभी भी टीकाकारण से वंचित हैं। इसके पीछे कई वजह हैं एक तो टीकाकरण को लेकर उन्हें डर है तो दूसरी ओर पंजीकरण और नजदीकी सेंटर तक यातायात …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जैसे-जैसे कोरोना पांव पसार रहा है लोगों के दिल में अब डर बैठने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों में निवासरत कई बुजुर्ग और असहाय लोग अभी भी टीकाकारण से वंचित हैं। इसके पीछे कई वजह हैं एक तो टीकाकरण को लेकर उन्हें डर है तो दूसरी ओर पंजीकरण और नजदीकी सेंटर तक यातायात की व्यवस्था न होना भी एक वजह है।
वहीं धारी ब्लॉक के चौखुटा निवासरत सामाजिक कार्यकर्ता व अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की महिला सेल अध्यक्षा लिली मार्गरेट भट्टाचारजी ने बुजुर्गों और असहायों की मदद को वाहन की व्यवस्था की है जो कि निशुल्क है।
उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं। ऐसे लोगों का टीकाकरण पदमपुरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा और टीकाकरण के बाद उन्हें वापस उनके आवास तक छोड़ा जाएगा।
