बरेली: प्रेमिका के निकाह से इनकार करने पर प्रेमी ने खाया जहर, वीडियो किया वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। प्रेमिका ने निकाह से इनकार किया तो प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खाकर वीडियो वायरल कर दिया। उसने प्रेमिका के भाई और पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं युवती की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। किला गढ़ी निवासी …

बरेली,अमृत विचार। प्रेमिका ने निकाह से इनकार किया तो प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खाकर वीडियो वायरल कर दिया। उसने प्रेमिका के भाई और पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं युवती की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

किला गढ़ी निवासी मोनिस ने बताया कि प्रेमनगर बानखाना की रहने वाली एक युवती से उसका पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद दोनों के परिवार वालों के बीच बातचीत हुई और उनका निकाह तय कर दिया गया। इसी दौरान प्रेमिका ने उसे नशे का आदी बता कर उससे निकाह करने से इनकार दिया। आरोप है कि मंगलवार को मोनिस प्रेमिका के घर पहुंचा और वहां जमकर हंगामा किया।

पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत कोहाड़ापीर पुलिस से की और बताया कि मोनिस युवती पर जबरन निकाह करने का दबाव बना रहा है। निकाह न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया जहां उनके बीच समझौता हो गया। इसके बाद बुधवार को मोनिस ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने प्रेमिका के दूसरे लोगों के साथ सबंध होने की भी बात कही और युवती के भाई और रिश्तेदार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला की मोनिस ने जहर नहीं बल्कि नशे की गोलियां खाई थी। वहीं शुक्रवार को युवती की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मांटू पर लगाए गंभीर आरोप
मोनिस ने वीडियो में मांटू नाम के व्यक्ति के इशारे पर ही पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि मांटू के कहने पर ही पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई लगाई। उसके साथ ही प्रेमिका के दो भाइयों पर भी उसने गंभीर आरोप लगाए है।

“मोनिस के नशे का आदी होने के कारण युवती ने निकाह से इनकार कर दिया था। चौकी पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था, जहां उनके बीच में लिखित समझौता भी हो गया था। युवती ने प्रेमी के खिलाफ शिकायत की है।” -रवींद्र कुमार, एसपी सिटी

संबंधित समाचार