तमिल अभिनेता विवेक का निधन, सीने में दर्द के बाद चेन्नई के अस्पताल में थे भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का यहां शनिवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनका इलाज चल रहा था। एक दिन पहले शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचेत होने पर चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया …

चेन्नई। लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का यहां शनिवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनका इलाज चल रहा था। एक दिन पहले शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचेत होने पर चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एसआईएमएस अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ राजू शिवसामी ने एक बयान जारी कर बताया कि मशहूर कॉमेडियन विवेक का तड़के निधन हो गया। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था और हालत बिगड़ने के बाद उन्हें ‘ईसीएमओ’ प्रणाली पर रखा गया था। अभिनेता को गुरुवार को कोविड-19 रोधी टीका दिया गया था। अधिकारियों ने कहा था कि विवेक को हृदयाघात टीके के कारण नहीं हुआ था।

विवेक के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
पीएम मोदी ने जताया दुख मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”जाने माने एक्टर विवेक के यूं चले जाने से कई लोगों को दुख पहुंचा है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और बढ़िया डायलॉग्स ने दर्शकों का मनोरंजन किया था। उनकी फिल्मों और उनकी जिंदगी, दोनों में ही उन्होंने समाज और पर्यावरण को लेकर चिंता जताई थी, जिस पर लोगों का ध्यान गया। उनके परिवार, दोस्तों और चाहनेवालों को मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

मोदी के अलावा सुपरस्टार कमल हासन ने भी ट्वीट कर विवेक को याद किया है. कमल लिखते हैं, ”विवेक एक ऐसे इंसान थे, जो महज एक एक्टर नहीं थे बल्कि समाज को अपने काम के जरिए कुछ लौटाना भी चाहते थे। वह इसके लिए एक्टिव होकर काम भी कर रहे थे। उनका जाना तमिल इंडस्ट्री के लिए शोकनीय है।”

तमिल सिनेमा में काम करने वाले विवेक कॉमेडियन थे। उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, अजित, विजय, माधवन  और विक्रम संग काम किया था। माधवन की फिल्म रन उनके लिए बड़ी फिल्म साबित हुई थी। इससे उन्हें तमिल सिनेमा में सफलता के मुकाम तक पहुंचाया। सिनेमा में उनके योगदान के लिए सरकार ने उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा था।

संबंधित समाचार