काशीपुर: बिना मास्क घूम रहे 60 लोगों के काटे चालान
काशीपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो चुका है। सरकार के निर्देश के बावजूद मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के चालान काटने का अभियान जारी है। शुक्रवार की शाम महिला दरोगा बीना पपोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना मास्क घूम रहे 60 लोगों के खिलाफ कोविड-19 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए …
काशीपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो चुका है। सरकार के निर्देश के बावजूद मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के चालान काटने का अभियान जारी है।
शुक्रवार की शाम महिला दरोगा बीना पपोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना मास्क घूम रहे 60 लोगों के खिलाफ कोविड-19 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए उनसे 12 हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूल किया। बता दें कि कोरोना से बचाव को लेकर घर से बाहर निकलने वाले को मास्क लगाना अनिवार्य किए जाने के बावजूद अधिकतर लोग बाजार में बिना मास्क के खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने मास्क जांच अभियान शुरू करवा दिया है।
सोमवार शाम को शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस ने आते-जाते ऐसे लोगों को रोकना शुरू कर दिया है, जो बिना मास्क के घूम रहे हैं।
