अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह का गाना ‘दिल है दीवाना’ रिलीज, यहां देखें
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह का नया म्यूजिक वीडियो ‘दिल है दीवाना’ रिलीज हो गया है। अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह का म्यूजिक वीडियो ‘दिल है दीवाना’ टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है। सॉन्ग ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। इस गाने …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह का नया म्यूजिक वीडियो ‘दिल है दीवाना’ रिलीज हो गया है। अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह का म्यूजिक वीडियो ‘दिल है दीवाना’ टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है। सॉन्ग ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। इस गाने में अर्जुन और रकुल की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के जरिए एक लव स्टोरी को दिखाया गया है।
इस सॉन्ग को दर्शन रावल और जारा खान ने गाया है। इसका म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है। जबकि इसके बोल शब्बीर अहमद ने लिखे है।म्यूजिक वीडियो की रिलीज की खबर रकुल प्रीत ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को दी।
अर्जुन ने कहा, मैंने गीत को फिल्माते समय रकुल के साथ धमाका किया था। यह एक मजेदार वाइब के साथ एक आउट-एंड-आउट डांस ट्रैक है, जिसे (वीडियो निर्देशकों) निर्देशकों राधिका (राव) और विनय (सप्रू) ने कैप्चर किया है।
अर्जुन और रकुल काशवी नायर की ओटीटी फिल्म सरदार का ग्रैंडसन में दिखाई देने वाले हैं। रकुल ने इस पर कहा कि दिल है दीवाना ने अर्जुन और उन्हें सरदार का ग्रैंडसन के बाद फिर से काम करने का अवसर दिया है और हमेशा अर्जुन के साथ काम करना मजेदार होता है।
