देहरादून : नहीं रहे बच दा, भाजपा में शोक की लहर
देहरादून, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत बचदा का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में रविवार की रात करीब 8.45 बजे निधन हो गया। इस सूचना से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गयी है। बताते चलें कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत को बीते …
देहरादून, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत बचदा का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में रविवार की रात करीब 8.45 बजे निधन हो गया। इस सूचना से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गयी है।
बताते चलें कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत को बीते शनिवार पूर्व फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।
एम्स निदेशक ऋषिकेश के स्टाफ ऑफिसर डॉ. मधुर उनियाल ने उनके निधन की सूचना देते हुए बताया कि उनकी कोविड -19 रिपोर्ट नेगेटिव है।
इधर उनके निधन पर सीएम तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, काबीन मंत्री बंशीधर भगत, सहित तमाम नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है।
