बरेली: ऑक्सीजन की खपत बढ़ी, इंतजाम करने में जुटे अधिकारी
बरेली, अमृत विचार। जिले में संक्रमितों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ तो जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत भी बढ़ गई है। रोजाना 125 पौंड के 26 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर (करीब 3250 पौंड) और 80 पौंड के 17 ऑक्सीजन सिलेंडर (करीब 1,360 पौंड) की खपत हो रही है। यानी, एक दिन में करीब …
बरेली, अमृत विचार। जिले में संक्रमितों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ तो जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत भी बढ़ गई है। रोजाना 125 पौंड के 26 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर (करीब 3250 पौंड) और 80 पौंड के 17 ऑक्सीजन सिलेंडर (करीब 1,360 पौंड) की खपत हो रही है।
यानी, एक दिन में करीब 4610 पौंड ऑक्सीजन मरीजों के इलाज में रोजाना लग रही है। दो दिन पहले राज्य सरकार को ऑक्सीजन की खपत का डाटा जिला अस्पताल से भेजा गया तो यह बात सामने आई। ऐसे में इसी तरह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती रही और इससे ऑक्सीजन की खपत बढ़ी तो ऑक्सीजन की किल्लत भी हो सकती है।
पिछले साल 29 मार्च को कोरोना ने जिले में दस्तक दी थी। इससे पहले तक जिला अस्पताल में करीब बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर (125 पौंड) के 18 सिलेंडर के हिसाब से करीब 2,250 पौंड ऑक्सीजन की खपत रोजाना हो रही थी। छोटे सिलेंडर से भी 13 सिलेंडर के हिसाब से 1040 पौंड ऑक्सीजन की खपत हुई है। कोरोना संक्रमण का दौर शुरू हुआ तो संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन की मांग बढ़ी, लेकिन अन्य बीमारियों से जुड़े मरीजों में इसकी मांग तेजी से घटी।
इस दौरान जिला अस्पताल में करीब बड़े आक्सीजन सिलेंडर से 1250 पौंड खपत और छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर 60 पौंड की खपत हुई। इस संबंध में जिला अस्पताल के एडीएसआइसी डा. सुबोध शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में ऑक्सीजन की खपत ज्यादा हुई है। इसको लेकर इंतजाम किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन में सप्लाई को लेकर मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
